खबर इंडिया लाइव
पिहोवा:05, दिसम्बर (सुरेश वर्मा)
पिहोवा ब्लॉक में निजी स्कूल खुलेआम सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं। सरकार ने 15 नवंबर से 15 फरवरी तक सभी सरकारी व निजी स्कूलों का समय सुबह 9:30 से दोपहर 3:30 तय किया था, लेकिन यहां निजी स्कूल अपनी मर्ज़ी से टाइमिंग चला रहे हैं। कहीं स्कूल सुबह 8:20, कहीं 8:40, तो कहीं 9:00 बजे शुरू किए जा रहे हैं। छुट्टी का समय भी हर जगह अलग–अलग है।
सबसे बड़ा सवाल यह है क्या प्रशासन इससे बेख़बर है?
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है । इतने दिन गुजरने के बाद भी अब तक किसी भी स्कूल की टाइमिंग को प्रशासन ने चैक नहीं किया ।
इस मनमानी की मार सबसे ज्यादा उन नौकरीपेशा अभिभावकों पर पड़ रही है जिनके एक से ज्यादा बच्चे अलग-अलग स्कूलों में पढ़ते हैं। रोज सुबह बच्चों को छोड़ने और लेने में भारी परेशानी हो रही है। सर्दी शुरू हो चुकी है, सर्दी के कारण छोटे बच्चे बीमार पड़ रहे हैं, लेकिन प्रशासन की अनदेखी समझ नहीं आ रही है।
पत्रकार से बात करते हुए स्कूल के बच्चे के पैरंट्स ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी, कुरुक्षेत्र ने पीएम की रैली के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक ज़मीनी स्तर पर कुछ नहीं हुआ। बच्चों के पेरेंट्स का कहना है कि प्रशासन निजी स्कूलों पर टाइमिंग को देख कर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है।
_________________
Comments
Post a Comment